तुलसीपुर: जरवा के आनंद मार्ग स्कूल में आयोजित योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जरवा के आनंद मार्ग स्कूल में आयोजित योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार दोपहर 1:00 बजे पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जिसमें हम बिना किसी खर्च के स्वस्थ रह सकते हैं और अपना शारीरिक मानसिक संतुलन मजबूत रख सकते हैं। उन्होंने बच्चों को योग के लिए प्रोत्साहित किया।