तुलसीपुर: परिषदीय स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित शिक्षकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटना को लेकर अध्यापकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गैंसड़ी नीरज कुमार ने बताया पिछले चार महीना में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में चोरी हो चुकी है जिसमें बर्तन राशन सिलेंडर गायब हो चुके हैं।