सेवढ़ा: सेवड़ा सनकुआं धाम पर सेल्फी लेते डूबे युवक का शव बरामद, 18 घंटे बाद मिला शव, पुलिस ने मामला जांच में लिया
Seondha, Datia | May 27, 2026 सेवड़ा स्थित सिंध नदी के सनकुआं घाट पर मंगलवार दोपहर सेल्फी लेते समय डूबे युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना स्थल से करीब 10 मीटर दूर शव उतराता हुआ मिला।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विशाल उर्फ सनी कुशवाह पुत्र रघुवीर कुशवाह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम असरा ऊटा, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह किसी रिश्तेदार के घर आया था