लोहरदगा: नंदीग्राम में कांग्रेस नेता सगीर अंसारी का भव्य स्वागत, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सगीर अंसारी के नंदीग्राम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र में पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की