पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में निकाला गया पैदल मार्च
Purnea East, Purnia | Jul 25, 2026
पूर्णिया शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल मार्च निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छात्र और छात्राएं शामिल हुए.