डीग: बृज 84 कोस परिक्रमा की तैयारियों का देर रात लिया गया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस
Deeg, Bharatpur | May 21, 2026 अधिक मास में आयोजित बृज 84 कोस परिक्रमा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर बुधवार रात डीग और भरतपुर प्रशासन ने राजस्थान सीमा में आने वाले परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।