हुज़ूर: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में दी बधाई
Huzur, Bhopal | Feb 3, 2024 लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबके लिए यह आनंद का विषय है। हम लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने पर केंद्र सरकार का आभार मानते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में स्वच्छ जीवन जीने का काम आडवाणी जी ने किया और आपातकाल के समय भी वह लोकतंत्र के सेनानी रहे।