हुज़ूर: भोपाल में कांग्रेस नेता कांतिलाल ने BJP पर बोला हमला, कहा- राजनीति से दूर रहने वाले लोगों को BJP पद देकर दे रही ट्रेनिंग
Huzur, Bhopal | Feb 3, 2024 भोपाल में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के विधायकों की ट्रेनिंग और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार करने पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीति से दूर रहने वाले लोगों को बीजेपी ने पहले टिकट दिया और अब जब वह जीत गए हैं तो उनको विधायक व मंत्रियों का काम क्या होता है इस बात की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा पूर्व सीएम शिवराज को दरकिनार कर दिया गया है।