भोगनीपुर: शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सटटी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी देवेश चौहान ने बताया कि पिता भगवान सिंह 50 घर पर लेटे थे। तभी रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक पिता की हालत बिगड़ है। आनन फानन में परिजन अधेड़ को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।