हसनपुर: हसनपुर तहसील पर भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया
भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों में आपूर्ति विभाग के खिलाफ भारी रोष दिखाई दिया। किसानों ने कहा की आपूर्ति विभाग द्वारा पात्र लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं,इन्हें तुरंत रोका जाए और जांच कर कर पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाए जाएं। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता मे हुई।