कोंडागांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश और कोंडागांव जिला विकास की ओर अग्रसर है: लता उसेंडी, विधायक कोंडागांव
राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने रात 8:00 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोंडागांव जिला इन 25 साल के यात्रा में हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है, वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उनकी विभिन्न योजनाओं के अभिनव पहल से कोंडागांव जिला व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।