शाहजहांपुर: पति की हत्या कर बगीचे में दबाया शव, चार महीने बाद बरामद, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार: एसपी सिटी ने किया खुलासा
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने चार माह पुराने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम लिनथरा स्थित एक बगीचे से मृतक ओमकार का शव बरामद किया है, जिसे हत्या के बाद गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था।खुलासे के संबंध में एसपी सिटी ने दी जानकारी।