महाराजगंज: बछरावां पुलिस ने खंड शिक्षाधिकारी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
2 जुलाई बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे बछरावां पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर हमला करने वाले चार अभियुक्तो मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। तथा अन्य की तलाश की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी खीरों के साथ एक शिक्षक उनकी सरकारी बोलेरो से कहीं जा रहे थे। रास्ते मे अज्ञात चार लोग कार सवार हमलावर ने लाठी से हमला कर दिया था।