दरभा: जल संरक्षण के लिए ककालगुर की 'महिला जल वाहिनी' ने उठाई जिम्मेदारी, पोषण पखवाड़े में स्वच्छता और सुरक्षा का दिया संदेश
Darbha, Bastar | Apr 19, 2026 जल जीवन मिशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत ककालगुर के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित पोषण पखवाड़ा इस बार जल संरक्षण की नई इबारत लिख गया। शुक्रवार 17 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल पोषण पर चर्चा हुई, बल्कि जल संरक्षण के अभियान में 'महिला जल वाहिनी' की सक्रिय सहभागिता ने इसे एक नई मुहिम का रूप दे दिया।