जसवंतनगर: ब्लाक सभागार में श्रमिक कल्याण योजनाओं का जागरूकता शिविर आयोजित, अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ बताए
प्रेरणा सभागार में उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक कल्याण योजनाओं पर जागरूकता शिविर लगाया। श्रम विभाग के प्रधान सहायक देवेंद्र राणा व लिपिक फैसल हसन ने श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता व अटल आवासीय विद्यालय योजनाये बताई।