झालरापाटन: झालावाड़ में खेल अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने हटाने की मांग की, योग न करने पर नाराजगी जताई
झालावाड़ के खेल संकुल में शुक्रवार सुबह लोगों ने खेल अधिकारी कृपा शंकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कृपा शंकर को हटाने की मांग की है। विरोध योग करने से रोके जाने के बाद शुरू हुआ।प्रवीण भाटिया ने आरोप लगाया कि कृपा शंकर शर्मा 'गेम बॉय' के पद पर हैं, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण पिछले 15 सालों खेल अधिकारी का प्रभार उन्हीं के पास है।इसलिए मनमानी करते हैं।