मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा हमारी सरकार प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करेगी। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए रिसर्च स्कॉलरशिप ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की घोषणा करता हूं। सभी शासकीय महाविद्यालयों में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग लैब स्थापित की जाएंगी। युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर ₹5 करोड़ का आइडिया फंड बनाया जाएगा। बेटियों के लिए "गांव की बेटी" और "प्रतिभा किरण" योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। कॉलेजों में बेहतर प्लेसमेंट के लिए एक विशेष एजेंसी भी निर्धारित की जाएगी। अगला वर्ष "युवा वर्ष" होगा। एक वर्ष में एमपीपीएससी की एक नहीं, दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।
Chhatarpur, Chhatarpur | Oct 6, 2026