अररिया: 18 जून के पटना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर दफादार-चौकीदार पंचायत की संयुक्त बैठक
Araria, Araria | Jun 13, 2026 बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक शनिवार को अररिया स्थित काली मंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 जून को पटना के उत्तरी गांधी मैदान में प्रस्तावित विशाल रोषपूर्ण प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष पप्पू कुमार दास ने की,