जमुई: उत्पाद कार्यालय में दरोगा गिरकर हुए बेहोश,उत्पाद विभाग की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 उत्पाद कार्यालय में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद सोमवार की शाम अचानक गिरकर एक दरोगा अश्विनी कुमार बेहोश हो गए। जिसे आनन-फानन में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर नागेंद्र कुमार के द्वारा दरोगा का इलाज किया गया है। दरोगा के बेहोश होने पर उत्पाद विभाग की टीम में अफरा तफरी का माहौल बन गया।