चौथम: चकना बहियार के समीप पुल के पास शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत, मातम
जिले के चौथम प्रखण्ड अंतर्गत ठूठी मोहनपुर पंचायत से सटे मां कात्यायनी मंदिर से नवादा घाट जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे चकना बहियार के समीप पुल के पास सोमवार को शौच करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान ठूठी मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी जहांगीर उद्दीन के 16 वर्षीय पुत्र मो खालिद के रूप में किया गया है। घटन