हज़ारीबाग: मानसिक अवसाद से जूझ रहे छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोर्रा थाना क्षेत्र के बाबूगांव स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान गिरिडीह बेंगाबाद के केंदुआगढ़ा सचिन कुमार(18) पिता प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन रात में ही हजारीबाग पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।