हज़ारीबाग: स्पेशल जेनेरिक परीक्षा में हजारों छात्र हुए फेल... ग्रेस अंक देकर पास करने की मांग
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात किया । विदित हो की विभावि प्रशासन द्वारा सेशन 2015-18 से लेकर 2019-22 के पूर्वार्ति छात्रों के लिए विद्यार्थियों के द्वारा आन्दोलन करने के बाद स्पेशल जेनेरिक पेपर की परीक्षा आयोजित किया गया था।