हज़ारीबाग: बंद घर से अज्ञात लोगों ने जेवरात नगद सहित कई सामानों की हुई चोरी
मंडई कला वार्ड नंबर 1 में बंद घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगद सहित कई सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया। इस संबंध में घर के संचालक सादिक अंसारी द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया। आवेदन के अनुसार शनिवार देर रात चोर घर के पीछे लगे ग्रिल के ताला को तोड़कर अंदर घुसा।