सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर में अचानक बिजली के तारों में आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप, विद्युत सेवाएं हुई बाधित
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में अचानक बिजली के खंभे पर लगे तारों में आग लग जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के द्वारा बिजली के तार टूट कर सड़क पर गिर जाने की आशंका जताई गई थी। जिसके चलते विद्युत विभाग को जानकारी दिए जाने के बाद बिजली की लाइन को काटा गया था। जिसके कारण कई गांव की विद्युत सेवाएं भी ठप हो गई है।