अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने माती पुलिस कार्यालय में जनपद के प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर मार्गदर्शन दिया
SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर जनपद कानपुर देहात में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान महोदया ने रिक्रूट आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण की प्रगति, शारीरिक व मानसिक तैयारी, अनुशासन, भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।