शाहजहांपुर: बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय में वृद्धि करने, समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए