शाहपुर: नेशनल हाईवे-46 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Shahpur, Betul | May 16, 2026 नेशनल हाईवे-46 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाहपुर और बरेठा चौराहा के बीच चंडी माता मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे भोपाल से बैतूल की ओर जा रहे थे।