घिरोर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घिरोर थाना क्षेत्र में करहल रोड पर एक अज्ञात बाइक सवार ने दो महिलाओं के टक्कर मार दी जिससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में परिजन घायल महिलाओं को सीएचसी गोधना पर ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर दोनों महिलाओं को सैफाई पीजीआई भेजा गया है जहां पर इलाज के दौरान एक महिला की मौत होगई