वारासिवनी: नांदगांव में तेंदुए की दहशत, बकरियों का शिकार किया, लोगों से सतर्क रहने की अपील
वन परिक्षेत्र के नांदगांव बीट में एक तेंदुआ के कारण दहशत का माहौल है, बीते 15 दिनों से तेंदुआ गांव में घूम रहा है और CCTV में भी नजर आया है। वह अब तक आधा दर्जन बकरियों का शिकार कर चुका है ग्रामीण रातभर जागकर मवेशियों की रखवाली कर रहे हैं। वहीं वन विभाग अलर्ट है और गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को शाम के बाद बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की गई