प्रयागराज: शाहगंज थाने के पास अनियंत्रित ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, महिला हुई घायल
शाहगंज थाने के पास आज शनिवार को करीब शाम 5:00 बजे एक ऑटो ने एक महिला को टक्कर मार दी,जिससे महिला को घायल हो गई।अनियंत्रित होकर ऑटो ने युवती महिला को टक्कर मारी थी। टक्कर लगने के बाद ऑटो चालक भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो चालक को रोका गया तथा मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल भेजा गया है।