इगलास: इगलास गौण्डा थाना क्षेत्र के गांव नयाबास इकताजपुर में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले युवती ने फंदे से लटककर दी जान
Iglas, Aligarh | Sep 13, 2026 इगलास गौण्डा थाना क्षेत्र के गांव नयाबास इकताजपुर गांव में 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी।