धौलपुर: गणेश हॉस्पिटल पर सिस्ट की जगह बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया, पीड़ित ने एसपी से लिखित में की शिकायत, हुआ हंगामा
शहर में एक और हॉस्पिटल का ऐसा मामला सामने निकल कर आया है, जिसने सबको अचंभित कर दिया है। उस मामले को लेकर पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत दी है। जिसमें संबंधित अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पत्र में धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी दिनेश पुत्र जगदीश कुशवाहा ने बताया कि उसने अपनी पत्न