पुलिस अधीक्षक (नगर), भागलपुर द्वारा कोतवाली थाना परिसर में जनता दरबार (जन संवाद) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहरी थाना क्षेत्र के आम नागरिकों के साथ यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पुलिस-पब्लिक समन्वय सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।