शामली: झिंझाना थाने की पुलिस ने चोरी की 5 बाइकों के साथ शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के थाना झिंझाना की पुलिस ने मेरठ—करनाल हाईवे के पास राजवाहे से झिंझाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर के रूप में झिंझाना के मोहल्ला ज्ञानपुरी निवासी इरफान को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 5 बाइकें बरामद हुई है।