शामली में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने शिव मूर्ति, गांधी चौक स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके से सिद्धार्थ पुत्र विपिन को गिरफ्तार किया गया और विभिन्न प्रकार के पटाखों के 21 कार्टन बरामद किए गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
.
.
.
.
#Shamli #ShamliPolice #IllegalFirecrackers #UttarPradeshPolice #UPNews #CrimeNews #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Oct 22, 2026