नवा रायपुर में कर्मचारियों से भरी सरकारी बस में लगी आग
नवा रायपुर में महानदी भवन के पास बुधवार को कर्मचारियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे और सभी कार्यालय से घर लौट रहे थे। बस से अचानक धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ कर्मचारियों के बस से कूदने की भी जानकारी सामने आई है। घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी। फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
#NavaRaipur #RaipurNews
#BusFire #ChhattisgarhNews
#breakingnews
Raipur, Raipur | Sep 23, 2026