कांके: डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी ने श्रम मंत्री से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Mar 2, 2025 डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी ने रविवार शाम करीब पांच बजे श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी ने श्रम मंत्री से रिसालदार शाह बाबा दरगाह परिसर में झारखंड राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा संचालित सिलाई ट्रेनिंग सेंटर की सीट बढ़ाने की मांग की।