होशंगाबाद नगर: सोमवती अमावस्या पर SDERF जवानों ने दिखाई बहादुरी, डूबती बच्ची को बचाया, SP ने किया सम्मानित
नर्मदापुरम में सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवान अभिषेक राजपूत और संतोष शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। अचेत बच्ची को CPR देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस बहादुरी के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने दोनों जवानों को सम्मानित किया।