स्वार: वेतन भुगतान में देरी पर एनएचएम कर्मचारियों ने स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Suar, Rampur | May 20, 2026 रामपुर के स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।