सिकंदरा: सिकंदरा के रामपुर मोड़ पर पुलिस ने लावारिस पल्सर बाइक किया ज़ब्त
Sikandra, Jamui | Apr 27, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास रविवार 4 बजे के करीब एक अज्ञात पल्सर बाइक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे भोला पंडित के घर के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि उस समय घर के लोग शादी समारोह में गए हुए थे।