शिवपुरी नगर: आवारा कुत्तों के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 7 कुत्ते पकड़े गए
नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शहर में आवारा और लोगों को काटने वाले कुत्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए शनिवार को विभिन्न वार्डों से 7 कुत्तों को पकड़ा। प्रशासन द्वारा आज शनिवार शाम 6 बजे मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।