आनी: नगान-श्वाड सड़क पर साइकिल सवार युवक की ढ़ांक से गिरकर मौत
Ani, Kullu | Jul 13, 2024 शनिवार को नगान-श्वाड सड़क पर खतरनाक ढ़ांक चम्बानाला से एक नेपाली मूल के युवक की साइकिल गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक की पहचान 20 वर्षीय पवन पुत्र लच्छीराम जिला रूक्कम नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नगान की ओर से श्वाड़ साहकिल चलाकर आ रहा था।