हज़ारीबाग: बरवां नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 घायल
ईचाक थाना क्षेत्र में हादसा, दो की हालत गंभीर
बरवां नदी में गिरी टोटो, 8 घायल ईचाक: ईचाक थाना क्षेत्र के बरवां नदी में मंगलवार को यात्रियों से भरी एक टोटो अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।