काको थाना क्षेत्र के अलगना मोड़ के पास स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कांड में शामिल रोहित कुमार को पटना के दीघा से गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी हुई।