जगदलपुर: आकाश नगर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
*जगदलपुर।* बस्तर पुलिस ने चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया गया है। *घटना:* 23 जून 2026 को प्रार्थी सत्यनाथ निवासी आकाश नगर, राजीव गांधी वार्ड ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा पोलूस नाथ शराब के नशे म