अनूपपुर: महिला आरक्षण के समर्थन में महिला कांग्रेस सक्रिय, ज़िला कार्यालय में बैठक के बाद पोस्टकार्ड अभियान
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देशानुसार आज जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी सुमनलता डहेरिया एवं सहप्रभारी आकांक्षा मिश्रा का जिला कांग्रेस कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी सुमनलता डहेरिया ने उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।