नवाबगंज: बाराबंकी में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
बाराबंकी शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी, इस्लामाबाद मस्जिद के पास एक मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, गैस एजेंसी की टीम और पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।