मुरैना नगर: सिलारपुर गांव में युवक का जन्मदिन बना चर्चा का विषय,वीडियो हुआ वायरल ,जांच के बाद मामला दर्ज
सिलारपुर गांव में युवक का जन्मदिन चर्चा का विषय बना आया है।मुरैना जिले में हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आया है।जहां सुमावली थाना क्षेत्र के सिलारपुर गांव में एक युवक का जन्मदिन उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब उसने बंदूक से पहले हर्ष फायरिंग की और फिर उसी बंदूक से केक काटकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।