धनौरा: गजरौला में पानी से भरे टैंक में गिरकर मासूम छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पति ने लगाया हत्या का आरोप
पानी से भरे शौचालय के टैंक में डूबकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसा रविवार की दोपहर का बताया जा रहा है। उस वक्त घर में बालिका अकेली थी। शाम को परिवार वाले घर पहुंचे बालिका के घर में नहीं देख उन्होंने तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद टैंक में परिवार वालों का ध्यान गया तो उसमें बालिका का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। बालिका के शव को पानी से बाहर निकाला।