मढ़ौरा: अमनौर व मढ़ौरा के सीमावर्ती आर्केस्ट्रा के अड्डे पर छापामारी करके सात नाबालिग लड़कियां बरामद
Marhaura, Saran | Jun 26, 2026 अमनौर व मढ़ौरा के सीमावर्ती आर्केस्ट्रा के अड्डे पर अवैध रुप से कार्य करने वाली सात नाबालिग को विशेष टीम ने बरामद किया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर बारह बजे सभी को न्यायलय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि मुक्त कराई गयी लड़कियां पश्चिम बंगाल व मोतिहारी की रहने वाली है उनसे जरुरी पुछताछ की जा रही है।